दीक्षान्त मण्डप का विधि-विधान से हुआ भूमि-पूजन और पूर्वाभ्यास
अष्टम दीक्षांत समारोह 29 जुलाई बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में अष्टम दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई दिन बुधवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। समारोह के सफल, सुव्यवस्थित एवं निर्विघ्न आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को दीक्षान्त समारोह के कार्यक्रमों का विधिवत पूर्वाभ्यास किया गया। समारोह के आयोजन स्थल दीक्षान्त मण्डप का शास्त्रीय विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुलपति प्रो० नरेंद्र कुमार शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी डॉ० वन्दना शुक्ल ने भूमि-पूजन किया। इसके पश्चात दीक्षान्त समारोह के सम्पूर्ण कार्यक्रम का क्रमबद्ध रूप से पूर्वाभ्यास किया गया, जिसमें शैक्षणिक शिष्ट यात्रा के आगमन से लेकर उपाधि एवं स्वर्ण पदक वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया। अष्टम दीक्षान्त समारोह का शुभारम्भ शैक्षणिक शिष्ट यात्रा के आगमन के साथ होगा। समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करने के साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। मुख्य अतिथि द्व...