रामपुर उदयभान के रामरति बालिका विद्यालय में नए सत्र का प्रवेश शुरू

नई शिक्षा नीति के तहत होती है पढ़ाई
बलिया। शहर के रामपुर उदयभान स्थित रामरति बालिका विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

विद्यालय के प्रबंधक राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि "हमारा विद्यालय यूपी बोर्ड द्वारा संचालित है। यहां अनुभवी व ग्रेजुएट अध्यापकों के द्वारा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है।"

उन्होंने आगे कहा, "नई शिक्षा नीति के तहत हम बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल और साइंस में भी बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश कराकर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकते हैं।"

नोट: प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय परिसर, रामपुर उदयभान में संपर्क कर सकते हैं।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा