निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से लेखकीय कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता का किया गया मूल्यांकन

दीक्षोत्सव के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बलिया। माननीय कुलाधिपति से प्राप्त निर्देशानुक्रम में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के अष्टम् दीक्षान्त समारोह के अंतर्गत सप्ताहपर्यंत दीक्षोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के अंतर्गत सोमवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों की रचनात्मक और विश्लेषणात्मक क्षमता का विकास होता है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का बहुमुखी विकास ही विश्वविद्यालयी शिक्षा का उद्देश्य है, जिसमें ऐसे आयोजन सहायक होते हैं। विद्यार्थियों ने भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना, भारत सरकार के दो अच्छे कार्य, राज्य सरकार के दो अच्छे कार्य विषय पर विद्यार्थियों ने निबंध लिखे। इन निबंधों के माध्यम से विद्यार्थियों के लेखकीय कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता और भाषाई दक्षता का मूल्यांकन किया गया।

निबंध प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय और डॉ. संदीप यादव रहे। दीक्षोत्सव प्रतियोगिता की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे तथा सह समन्वयक डॉ. सौम्या तिवारी हैं।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा