गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं की सूची वेबसाइट पर अपलोड
विवि ने विद्यार्थियों से मांगी आपत्ति
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में 29 जुलाई, 2026 को आयोजित विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षान्त समारोह में सत्र 2025-26 में वर्ष / विषयवार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले टॉप-10 विद्यार्थियों एवं तद्नुसार निर्मित गोल्ड मेडलिस्ट छात्र/छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है।
कुलसचिव एस एल पाल ने बताया कि इन संलग्न सूचियों में नियमानुसार केवल नियमित छात्र/छात्राओं को ही सम्मिलित किया गया है। इसमें बैक पेपर/श्रेणी सुधार/भूतपूर्व / गैप वर्ष के छात्र/छात्राएँ सम्मिलित नहीं हैं। इन दोनों सूचियों पर यदि किसी विद्यार्थी को कोई आपत्ति है, तो वह अपना आवेदन पत्र सुसंगत प्रमाण सहित दिनांकः 16 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक दशा में विश्वविद्यालय के ई-मेल jncuballia@gmail.com पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
उसके पश्चात् प्राप्त होने वाला कोई आवेदन पत्र/शिकायती पत्र स्वीकार्य नहीं होगा और सूचियों को अन्तिम रूप दे दिया जायेगा।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment