दीक्षोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन

जेएनसीयू मे एक दिवसीय स्वच्छता अभियान संपन्न
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समारोह के आयोजन के पूर्व दीक्षोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन माननीय कुलपति  प्रो नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में  प्रारम्भ हुआ।

कुलपति ने कहा कि परिसर की स्वच्छता विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रदर्शन पर सीधा प्रभाव डालती है। स्वच्छ वातावरण छात्रों को अनुशासित बनाता और उनमे जीवन भर के लिए अच्छी आदते विकसित करता है। इस कार्यक्रम का आयोजन अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शशि भूषण, एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी द्व्य डॉ संजीव कुमार एवं डॉ लाल विजय सिंह द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर डॉ पुष्पा मिश्रा, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ रजनी चौबे, डॉ सौम्या तिवारी, डॉ विजय शंकर पाण्डेय, डॉ गुंजन कुमार, डॉ अभिषेक मिश्र, डॉ छविलाल, डॉ रामसरन यादव सहित अनेक प्राध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे और सभी ने अपनी अपनी सहभागिता प्रदान किया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-