अंतर-आंगनवाड़ी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को बनाया सफल
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण, समाज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन तथा अष्टम दीक्षांत समारोह–2026 की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे, राजनीति विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन में अंतर-आंगनवाड़ी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रतियोगिता –2026 का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए बसंतपुर आंगनवाड़ी केन्द्र–2, ब्रह्माइन डेरा एवं जीरा बस्ती में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

 कार्यक्रम का उद्देश्य "स्वच्छ आंगनवाड़ी–स्वस्थ बचपन, उज्ज्वल भविष्य" की संकल्पना को साकार करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में समाज कार्य विभाग से डॉ. रूबी, डॉ संजीव कुमार, डॉ प्रेम भूषण यादव एवं कृषि विभाग के डॉ अमर्तन गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं एवं विभाग के पुरातन छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों, कार्यकर्त्रियों एवं स्थानीय समुदाय को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-