विद्यार्थी नवाचार एवं उद्योग आधारित प्रणाली पर करे कार्य: कुलपति

जेएनसीयू मे उद्यमिता जागरूकता का आयोजन
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविधालय में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विकास कार्यालय चाँदपुर, वाराणसी शाखा के सहयोग से उद्यमिता (Entrepreneurship) जागरूकता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य आज की युवा पीढ़ी में स्वरोजगार को बढ़ावा देना था। आज के समय में MSME देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान कर रहा है।

 इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थी एवं विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गये दस गांवों के प्रधानों तथा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध पांच महाविद्यालयों ने भी सहभागिता की। अध्यक्षीय संबोधन में माननीय कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल जी ने एमएसएमई  के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अर्थव्यवस्था के विकास में लघु एवं मध्यम उद्योग ने अहम भूमिका निभाई है। विद्यार्थी नवाचार एवं उद्योग आधारित प्रणाली पर कार्य करें। कोई भी कार्य छोटा नहीं होता। नौकरी करने वाले नहीं, नौकरी देने वाले भी बने।


रितेश कुमार बरनवाल असिस्टेंट डायरेक्टर (MSME) ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही वन जिला वन प्रोडक्ट, वन डिस्टिक वन क्यूज़ीन और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाओं द्वारा उद्यम और नवाचार को युवकों में बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को रोजगार तथा 2047 तक प्रदेश मे विकास और देश को विकसित बनाना है तो MSME की अहम भूमिका को नकारा नही सकता।

इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे श्री रोशन अम्बेडकर असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्री बलिया ने भी बच्चों से नवाचार एवं सूक्ष्म उद्योगों के महत्व पर चर्चा की। श्री सुनील कुमार लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बैंक ऑफ़ इंडिया और अनिल कुमार, सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया और वीरेंद्र राणा  सहायक निदेशक ने बैंकों तथा वित्तीय संस्थाओं द्वारा वित्तीय संस्थाओं द्वारा सूक्ष्म उद्योगों को वित्तीय सहायता के बारे में बताया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुराधा राय विषय प्रवर्तन डा. गुंजन कुमार तथा धन्यवाद डा. संध्या ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ विजय शंकर पाण्डेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ.पुष्पा मिश्रा,डॉ.विनीत सिंह,डॉ.प्रेम भूषण, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. लाल विजय सिंह,डॉ. संदीप यादव , डॉ शशि भूषण आदि प्राध्यापक उपस्थित रहें।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-