आंगनवाड़ी केंद्र देवकली एवं भरतपुरा में हुई अंतर-आंगनवाड़ी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रतियोगिता

जेएनसीयू के समाज कार्य विभाग द्वारा गांवों को लिया गया है गोद
बलिया। अष्टम दीक्षांत समारोह–2026 के अंतर्गत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए आंगनवाड़ी केंद्र देवकली एवं भरतपुरा में अंतर-आंगनवाड़ी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण, समाज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन तथा दीक्षांत समारोह की समन्वयक एवं राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. रजनी चौबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्वच्छ आंगनवाड़ी–स्वस्थ बचपन, उज्ज्वल भविष्य थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, अनुशासन और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और स्थानीय समुदाय को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के संचालन में समाज कार्य विभाग के डॉ. रूबी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रेम भूषण यादव तथा सीडीपीओ श्री राहुल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र- छात्राओं एवं पूर्व विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-