बलिया के विभिन्न स्थलों पर हुआ हवन, पूजन, रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण

मंत्री-नन्द गोपाल गुप्ता "नन्दी"के पूर्वजीवित जन्मोत्सव पर हुआ आयोजन
बलिया। वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में उत्तर-प्रदेश सरकार के मंत्री-नंद गोपाल गुप्ता"नंदी" के पुनर्जीवित जन्मोत्सव कार्यक्रम जिले में दिनाँक-11-जुलाई को नगरा में दुर्गा चौक स्थित-शिव मंदिर, रसड़ा तहसील स्थित-शिव मंदिर, बलिया नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर एवं सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर पर हवन पुजन, रुद्राभिषेक हुआ प्रसाद वितरण किया गया।

 जानकारी के अनुसार मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के ऊपर- 2010-में बम से हमला हुआ था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था उसके बाद समर्थकों ने जिस शिवालय पर हमला हुआ था उसी शिवालय पर और प्रयागराज के विभिन्न शिवालयों पर भगवान शिव की पूजा, अर्चन, हवन व रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव की कृपा से उन्हे पुनर्जीवित जन्म प्राप्त हुआ। तब से लेकर अब तक प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित होता है।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद रसड़ा के जिला अध्यक्ष- राजू सिंह "चंदेल",व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष- विजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश"महाजन" (पत्रकार) एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-