'संगोष्ठी अभ्युदय' का हुआ सफल आयोजन
रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स एवं रोटरी क्लब वाराणसी सार्थक के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न
वाराणसी। रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स तथा रोटरी क्लब वाराणसी सार्थक के संयुक्त तत्वावधान में होटल हिंदुस्तान, वाराणसी में "संगोष्ठी अभ्युदय" का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी के मूल्यों, प्रभावी नेतृत्व, सेवा परियोजनाओं एवं नए रोटरी वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रो. अनिल के. जाजोदिया एवं विशिष्ट अतिथि रो. अमर अग्रवाल ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि रोटरी का उद्देश्य समाज में स्थायी एवं सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने सेवा, नेतृत्व एवं सदस्यता सुदृढ़ीकरण पर बल देते हुए दोनों क्लबों के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि चार्टर अध्यक्ष रो. राजेश कुमार गुप्ता, चार्टर सचिव रो. डॉ. आशीष गुप्ता, रोटरी क्लब वाराणसी सार्थक की अध्यक्ष रो. आभा साहू तथा सचिव रो. ईशान मोहन के नेतृत्व में दोनों क्लब समाजहित के विविध सेवा कार्यों को नई दिशा देंगे।
इस अवसर पर गत रोटरी वर्ष में उत्कृष्ट सेवा एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रो. संगीता राय, रो. नागेंद्र जायसवाल, रो. डॉ. आशीष गुप्ता, रो. राहुल चौरसिया, रो. अभिमन्यु वर्मा, रो. रूपेश गुप्ता, रो. अनिल गुप्ता, रो. विशाल गुप्ता, रो कृष्ण मोहन गुप्ता, रो. जय प्रकाश, रो. विजय सिंह, रो. दिव्यांक सिंह, रो. धवल कुमार तथा रो. प्रो. मधु सिंह, रो श्रुति जैन, आकाश जायसवाल, एस के महेन्द्रू, रो शलभ अग्रवाल, रो राजू राय शामिल रहे। सभी सम्मानित सदस्यों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रक्तदान, अंगदान, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, सदस्यता विस्तार तथा सामुदायिक सेवा से जुड़े आगामी प्रकल्पों पर विस्तार से विचार- विमर्श किया गया। साथ ही Rotary Blood Premier League (RBPL-01) की सफलता तथा भविष्य की सेवा योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
अंत में रो. डॉ. आशीष गुप्ता ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं उपस्थित रोटेरियनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन रोटरी की थीम "Create Lasting Impact" के अनुरूप समाज सेवा के नए संकल्प के साथ हुआ।
Comments
Post a Comment