दीक्षोत्सव सप्ताह के तहत काव्य लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

काव्य लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का किया प्रदर्शन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में आयोजित अष्टम दीक्षान्त समारोह के अंतर्गत दीक्षोत्सव सप्ताह के तहत मंगलवार दिनांक 08.07.2026 को काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति जी का मार्गदर्शन एवं निर्देशन समाहित रहा। उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय समिति का विशेष योगदान रहा। समिति के समन्वय में डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ दिलीप मद्धेशिया, डॉ. विवेक कुमार सहित अन्य शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर काव्य लेखन प्रतियोगिता को सफल बनाया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे जी ने  से अधिक छात्र-छात्राओं के पंजीकरण एवं व्यवस्थाओं का कुशलतापूर्वक संचालन किया। 

प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने देश-प्रेम, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरणसामाजिक चेतना जैसे विषयों पर ओजस्वी काव्य लेखन की प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुल 65 विद्यार्थियों ने काव्य लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक शैक्षणिक पुष्पा मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों व आयोजन समिति को सफल आयोजन हेतु बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-