विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु परीक्षा 19 जुलाई को

जेएनसीयू में एम.एस.सी. कृषि हार्टीकल्चर, एग्रोनॉमी तथा बीसीए-एआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु होगी परीक्षा
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस एल पाल ने बताया कि परिसर में संचालित एम.एस-सी. कृषि (एग्रोनॉमी), एम. एस-सी. कृषि (हॉर्टीकल्चर ) प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा बीसीए-एआई पाठ्यक्रमों में अपराह्न 2 बजे से सायं 4 बजे तक प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई, 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न होगी। 

अभ्यर्थी अपने प्रवेशपत्र 16 जुलाई से ऑनलाइन विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपनी समर्थ आई.डी. के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। समस्त परीक्षार्थी को परीक्षा समय से 1 घंटा पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-