शैक्षिक प्रवास हेतु विद्यार्थियों के दल को कुलपति ने हरी झण्डी दिखा किया रवाना

दीक्षोत्सव के अंतर्गत शैक्षणिक प्रवास कार्यक्रम संपन्न
बलिया। जेएनसीयू दीक्षोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत एक दिवसीय शैक्षिक प्रवास हेतु विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण के लिए विद्यार्थियों के दल को कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने हरी झण्डी दिखाकर विश्वविद्यालय से रवाना किया। 

भ्रमण में सर्वप्रथम बक्सर जिले के चौसा में हुमायूँ और शेरशाह सूरी के बीच 1539 में हुए युद्ध स्थल पर विद्यार्थी पहुँचे। वहां युद्ध का कारण, परिस्थितियाँ तथा परिणाम और इसकी प्रासंगिकता पर विद्यार्थियों से व्यापक चर्चा डॉ. अनुराधा राय, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह और डॉ. विजय शंकर पाण्डेय ने किया। इसके अलावा दल ने गंगा नदी के तट पर स्थित रामरेखा घाट, महर्षि विश्वामित्र की तपस्थली, श्री राम के पदचिह्न, श्री राम द्वारा स्थापित श्री रामेश्वर नाथ जी मंदिर का भ्रमण किया। यहाँ विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान डॉ. गुंजन कुमार और स्थानीय लोगों ने किया।

 इसके बाद अगला पड़ाव बक्सर का युद्ध स्थल रहा। 1764 में अंग्रेजों और अवध, बंगाल के नवाब और मुग़ल सेना की संयुक्त सेना के बीच हुए युद्ध, उसके परिणाम और प्रासंगिकता संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। शैक्षणिक प्रवास में विभिन्न विभागों के 22 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। दीक्षोत्सव कार्यक्रम की समन्वयक डॉ.रजनी चौबे तथा सह समन्वयक डॉ. सौम्या तिवारी हैं।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा