संयमित जीनव शैली से टीबी को हराना आसान: जिलाधिकारी
रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलिया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को विकास भवन स्थित सभागार में गोद लिए गए क्षय रोगियों के बीच पोषण पोटली का वितरण जिलाधिकारी / अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, मंगला प्रसाद सिंह एव मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार के द्वारा किया गया।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना टी बी मुक्त भारत हो अपना टीबी को हराने के लिए पोषण पोटली का वितरण रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया द्वारा किया जा रहा है, इसका इस्तेमाल जरूरतमंद रोगी नियमित रूप से हर हाल में करें। उन्होंने कहा कि टीवी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, नियमति खान पान के साथ दवाइयों का सेवन करने से टीबी को हराया जा सकता है। बतलाया कि टीवी मरीजों के साथ हम सबको अपनत्व का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने क्षय रोगियों के साथ वार्तालाप भी किया।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि टीबी को हराने के लिए जन जागरूकता नितांत आवश्यक है। कहा कि टीबी मरीजों के साथ भेद भाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था द्वारा बहुत ही पुनित कार्य किया जा रहा है। रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा पोषण पोटली में दिये गए सामानों की जानकारी दी तथा यह भी बताया की दिये गए पौष्टिक आहार का उपयोग कब और कैसे करें।
इस मौके पर प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ सचिव डॉ मंजू रानी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ साकेत बिहारी, डॉ पंकज ओझा, के के पाठक, अनुराग, आशीष, अवनीश, अभिषेक रेडक्रॉस एवं क्षय रोग के अधिकारी, पदाधिकारी अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment