जेएनसीयू में प्रवेश आवेदन की तिथि 25 जुलाई तक बढ़ी
पहले से आवेदन किये हुए छात्रों का काउंसलिंग भी जारी
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस. एल. पाल ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारम्भ हो चुके हैं। परिसर के एम एससी कृषि हार्टीकल्चर, एग्रोनॉमी एवं बीसीए एआई में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई, 2026 को किया जायेगा।
परिसर के स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बीबीए, बीएफए, बीए- एलएलबी (पंचवर्षीय), बीएससी- कृषि, बीकाम (बैंकिंग एवं इंश्योरेंस), परास्नातक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत एमए हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास, गृहविज्ञान मानव विकास तथा आहार एवं पोषण, भूगोल, संगीत गायन, तबला, शिक्षाशास्त्र, एमकाम, एमएसडब्लू, एम एससी भौतिक विज्ञान, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पीजीडीसीए, पीजीडीजीएसटी, पीजीडीजेएमसी, पीजीडीटीएचएम, पीजडीवाईएन के साथ सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन जेएनसीयू की वेबसाइट से किये जा सकते हैं। पहले से आवेदन किये हुए छात्रों का काउंसलिंग भी चल रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि जो 15 जुलाई निर्धारित थी को 25 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
कुलसचिव ने बताया कि प्रवेश की समस्त प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से संपन्न की जानी है। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. नीलमणि त्रिपाठी इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। प्रवेश प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. प्रियंका सिंह एवं सदस्य डॉ. रूबी, डॉ. प्रज्ञा बौद्ध, डॉ. दिलीप मद्धेशिया एवं डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय हैं।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment