नवागत प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह का शिक्षकों ने किया स्वागत

नवागत प्रधानाचार्य का फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन
रसड़ा (बलिया)। अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा के नए प्रधानाचार्य के रूप में इसी विद्यालय के रसायन विभाग के प्रवक्ता आशुतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रबंधतंत्र एवं शिक्षकों की मौजूदगी में प्रधानाचार्य का कार्य-भार का दायित्व संभाल लिया। प्रबंधक सैय्यद मुजतबा हुसैन सहित अन्य शिक्षकों ने नवागत प्रधानाचार्य के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, अजीत गुप्ता, दशरथ कुमार, अमरजीत यादव, राजेश चौहान, विलेश तिवारी, बवलंत कुमार, विजय पांडेय सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। नवागत प्रधानाचार्य ने विद्यालय के शैक्षिक विकास को और बेहतर स्थिति में लाने की दिशा में सभी शिक्षकों से हर संभव सहयोग की अपील करते हुए दायित्वों को जिम्मेदारी से निर्वहन का आग्रह किया।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-