करन छपरा गांव से प्रारंभ होकर नंदपुर मांझी शाखा कुटी आश्रम पहुंची पदयात्रा
पदयात्रा के चौथे दिन नंदपुर मांझी शाखा कुटी आश्रम में हुआ विश्राम
बलिया। आज दिनाँक 27 जून 2026 दिन शनिवार को आध्यात्मिक सम्राट श्री परमहंस दयाल जी के ननिहाल नंदपुर के लिए प्रारंभ पदयात्रा, शाखा कुटी ब्रह्म विद्यालय आश्रम बलिया से प्रारंभ होकर आज चौथे दिन नंदपुर (ननिहाल) में अंतिम पड़ाव विश्राम हुआ। जहाँ स्वामी जी का दर्शन कर महात्मा और भगत गण उत्साह और खुशी से सरोबार हुए।
पुनः यह पदयात्रा श्री स्वामी सत्यानंद जी महाराज ( छोटका राजपुर के स्वामी जी ) के नेतृत्व में आगामी परमहंस दयाल समाधि स्मृति समारोह एवं पदयात्रा 2026 (आठवां वर्ष) 9 जुलाई 2026 को देश विदेश से आए हुए महात्मा गण व भगत के साथ परमहंस दयाल जी महाराज के जन्मस्थान ( दहियावा, छपरा ) होते हुए ब्रह्म विद्यालय आश्रम रौजा जिला सारण छपरा में अन्य कई कार्यक्रम के साथ इस पदयात्रा समारोह का आयोजन होना निर्धारित है।
आज चौथे दिन के पदयात्रा जोरदार जयकारा श्री परमहंस दयाल महाराज की जय, श्री स्वामी जी महाराज की जय, सद्गुरु स्थान छोटका राजपूर धाम की जय, सच्चे दरबार की जय जय के साथ करन छपरा गांव से प्रारंभ होकर माझी पुल से होते हुए आगे निकली माझी बाजार के पास एकमा बिहार निवासी टुनटुन प्रसाद भगत, प्रियांशु सिंह भगत ने पदयात्रा में शामिल सभी का पेड़ा पानी पीला कर स्वागत, अभिनंदन किया। इस पदयात्रा का आज अंतिम पड़ाव नंदपुर मांझी शाखा कुटी आश्रम पर हुआ।
महात्मा योगध्यानानंद,शांति प्रकाशानंद, धर्मयोगा नन्द जी, अगुनप्रकाशा नन्द, सहजप्रेमा नन्द, नीरत योगानन्द जी के नेतृत्व में आज के पदयात्रा में मिंकु राय, ब्रजेश राय, गुरुदत्त, गुड्डू सिंह, आकाश पांडेय, मुन्ना मिश्रा, अरविन्द श्रीवास्तव भोला, संजय, राकेश, पप्पू, मिथिलेश, दीपक, अभिषेक, वैभव, उमेश, शालू राय, मनोज, अंकुर, छोटू, घनश्याम राय, आदि भगतगण शामिल रहे।
Comments
Post a Comment