गंगा समग्र बलिया की जिला कार्यक्रम बैठक में वृक्षारोपण एवं नदी संरक्षण पर रहा जोर

संगठन को ग्राम स्तर तक सशक्त बनाने एवं नई टोली गठित करने पर बल
बलिया। माँ गंगा एवं उनकी सहायक नदियों की अविरलता, निर्मलता एवं संरक्षण के संकल्प के साथ कार्यरत गंगा समग्र बलिया की जिला कार्यक्रम बैठक बैंक के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक एवं गोरक्ष प्रांत के प्रांत पालक श्री चंद्रबदन मिश्रा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ माँ गंगा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं गंगा गीत के साथ प्रांत संयोजक श्री राजकिशोर मिश्रा तथा प्रांत पालक श्री चंद्रबदन मिश्रा द्वारा किया गया।

बैठक में आगामी सघन वृक्षारोपण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रांत संयोजक श्री राजकिशोर मिश्रा ने कहा कि लगातार बड़े-बड़े वृक्षों की कटाई के कारण पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है, ऑक्सीजन की मात्रा घट रही है तथा आज स्वच्छ पेयजल भी खरीदकर पीना पड़ रहा है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वायु भी खरीदनी पड़ सकती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

तामसा भाग प्रमुख श्री दिलीप जी ने तामसा नदी की स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए कहा कि बलिया, गाजीपुर, मऊ एवं आजमगढ़ जनपदों से जुड़े क्षेत्रों में तामसा नदी के संरक्षण हेतु संयुक्त बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा नदी की सफाई एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। जिला -संयोजक श्री धनंजय उपाध्याय ने घोषणा की कि आगामी माह से व्यापक वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यालयों, मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर 100 हरसिंगार तथा ल। गभग 1500 अन्य पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही संगठन को ग्राम स्तर तक सशक्त बनाने एवं नई टोली गठित करने पर भी बल दिया गया।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिला संयोजक द्वारा जिला गंगा समिति के माध्यम से जिलाधिकारी बलिया को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया था, जिसमें कटहर नाले का गंदा पानी बिना शोधन के गंगा में गिरने से रोकने, एसटीपी के माध्यम से जल शोधन की व्यवस्था करने, महावीर घाट मार्ग पर कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने, सभी प्रमुख घाटों पर नियमित गंगा आरती, महिलाओं के लिए वस्त्र परिवर्तन कक्ष एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने की मांग की गई थी। जिलाधिकारी द्वारा इन मांगों के समाधान हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया गया है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से प्रत्येक गाँव, प्रत्येक खंड तथा विद्यालयों में गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जोड़ा जा सके। बैठक का समापन माँ गंगा की आरती एवं राष्ट्रहित तथा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

बैठक में प्रांत संयोजक श्री राजकिशोर मिश्रा, तामसा भाग प्रमुख श्री दिलीप जी, जिला संयोजक श्री धनंजय उपाध्याय,जी प्रांत कोष प्रमुख श्री राजेश्वर  गिरी जी प्रांत विधि आयाम प्रमुख श्री देवनारायण पांडेय जी, पत्रिका प्रमुख श्री मनमोहन पांडेय जी, जिला वृक्षारोपण आयाम प्रमुख श्री सौरव जी, नगर संयोजक श्री ओमप्रकाश जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-