भामाशाह जी के त्याग बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: दयाशंकर सिंह

भामाशाह जी के जयंती पर प्रांतीय वैश्य प्रतिनिधि समागम -2026 का हुआ आयोजन 
बलिया। भामाशाह जी के जयंती के शुभ अवसर पर सोमवार को  "प्रांतीय वैश्य प्रतिनिधि समागम -2026 "का आयोजन भारतीय वैश्य चेतना महासभा, उत्तर प्रदेश के द्वारा बापू भवन, टाउन हॉल, बलिया में समय 1:00 बजे दिन में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि माननीय राकेश राठौर गुरु नगर विकास राज्य मंत्री, विशेष प्रमुख अतिथि माननीय दया शंकर सिंह परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, श्री देवेंद्र यादव पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर रहे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ने किया और संचालन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने भामाशाह जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतीत का सम्मान श्री अरविंद गांधी एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया।विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव जी का स्वागत महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम अग्रहरि एवं प्रदेश सचिव मंजू गुप्ता ने माल्यार्पण अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया। विशिष्ट अतिथि श्री देवेंद्र यादव जी का सम्मान श्री सतीश गांधी और आशीष साहू ने  स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देखे किया। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय, प्रांतीय और जिला स्तर के पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश गांधी ने सामाजिक प्रस्ताव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री देव कुमार साहू ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा रखा जिसको को सर्वसम्मत से पास किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग रखा जिसका पत्र मुख्य अतिथि को दिया। साथ ही साथ अरविंद गांधी ने परिवहन मंत्री माननीय दयाशंकर सिंह जी से भी बलिया से संबंधित चार मांग रखा प्रथम भामाशाह जी का आदम कद  मूर्ति बलिया शहर में लगाया जाए, दूसरा उनके नाम से एक बस बलिया से लखनऊ चलाया जाए, शहर के एक मार्ग का नामकरण भामाशाह जी के नाम से किया जाए और चौथा एक मार्ग पर उनके नाम से गेट बनाया जाए। माननीय परिवहन मंत्री जी ने
भामाशाह जी के नाम पर बस चलवाने और गेट बनवाने के लिए 25 लाख रुपया विधायक निधि से देने की घोषणा किया। साथ ही साथ दो कामों को भी प्रक्रिया कर के कराने  का आश्वासन दिया।
 


मुख्य अतिथि में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज जब तक संगठित नहीं होगा तब तक उसका विकास नहीं होगा। मोदी जी कहते हैं कि "एक रहोगे तो सेफ रहोगे और योगी जी कहते हैं बाटोगे तो काटोगे "यह दोनों नियम वैश्य समाज पर लागू होता है। उपजातियां को आपस में बेटी रोटी का संबंध भी कायम  करना चाहिए जिससे हजारों जातियां में विभक्त वैश्य समाज की जाति खत्म हो और काम हो। 

विशेष प्रमुख अतिथि श्री दयाशंकर सिंह जी ने कहा कि भामाशाह जी ने देश के लिए जो त्याग बलिदान किया है उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भामाशाह जी के नाम पर जो कुछ भी करना होगा वह सब मैं करूंगा। साथ ही साथ वैश्य  समाज का योगदान पूरे देश के विकास में है और अर्थव्यवस्था को चलाने में है। आज मैं विधायक और मंत्री बना हूं तो इसमें सबसे ज्यादा योगदान वैश्य समाज का है।

 विशिष्ट अतिथि सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा जब भी देश पर संकट आया है देश की और जनता की मदद की है। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र यादव ने कहा कि भामाशाह जी के वंशज समाज के लोग हमेशा से समाज और देश की मदद करते आए हैं और आज भी कर रहे हैं आज पूरे देश में धूमधाम से भामाशाह जी की जयंती मनाया जाना इस बात का प्रतीक है। 

  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अरविंद गांधी एडवोकेट ने कहा कि हम वैश्य समाज के वंशज हैं अपने अलावा समाज और राष्ट्र की भी चिंता करते हैं और सबको साथ लेकर चलते हैं। यही कारण है कि हम लोग को समाज  में महाजन की संज्ञा दी जाती है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। 

पदाधिकारी का चुनाव 
श्री सतीश गांधी को भारतीय वैश्य चेतन महासभा का राष्ट्रीय महासचिव और श्री आशीष साहू को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। 

कार्यक्रम  को प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतीलाल गुप्ता, देव कुमार साहू, कार्य अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, आशीष साहू, संजय बरनवाल, देवेंद्र गुप्ता, नीलम अग्रहरि, मंजू गुप्ता, अध्यक्ष घोसी  मुन्ना जी गुप्ता, ललन प्रसाद, अनिल कुमार गुप्ता आदि ने संबोधित किया।

  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता, जिला महामंत्री विनोद वर्मा, जिला मंत्री रविंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता, मोहन गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता सुरेश गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, विजय शंकर गुप्ता, अरुण कुमार साहू, टुनटुन गुप्ता, रंजीत गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, संतोष गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा