जननायक चंद्रशेखर विवि में श्रीसत्यनारायण कथा का हुआ आयोजन
सुंदरकांड के सामूहिक पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में हो गया सराबोर
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल अपनी अर्धांगिनी डॉ वंदना शुक्ला के संग विश्वविद्यालय कल्याण के लिए श्रीसत्य नारायण भगवान की कथा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस. एल. पाल, वित्त अधिकारी आनंद दूबे, आचार्यगण, कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। पूजन एवं कथा के दौरान विश्वविद्यालय परिवार ने सुख, समृद्धि, ज्ञान और संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की। सुंदरकांड के सामूहिक पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं समाज में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सुदृढ़ करती हैं।
कार्यक्रम के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे विश्वविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायी एवं सौहार्दपूर्ण पहल बताया।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment