प्रान्तीय वैश्य प्रतिनिधि समागम 2026 का आयोजन 29 जून को
भारतीय वैश्य चेतना महासभा द्वारा राष्ट्नायक भामाशाह जी के जयंती पर हो रहा आयोजन
बलिया। भारतीय वैश्य चेतना महासभा द्वारा राष्ट्रनायक भामाशाह जी के जयंती एवं व्यापारी कल्याण दिवस के शुभ अवसर पर प्रान्तीय वैश्य प्रतिनिधि समागम 2026 का आयोजन 29 जून 2026, दिन सोमवार को समय 01:00 बजे दिन में स्थान बापू भवन, टाउन हाल बलिया में किया जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय वैश्य चेतना महासभा, नई दिल्ली
उक्त जानकारी देते हुए भारतीय वैश्य चेतना महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अरविन्द गांधी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० राकेश राठौर गुरू, मा० नगर विकास राज्यमंत्री, उ०प्र० सरकार, विशेष प्रमुख अतिथि मा० दयाशंकर सिंह जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव (सदस्य महिला आयोग, उ०प्र०), श्री संजय मिश्रा जी (जिला अध्यक्ष भा०ज०पा०), श्री देवेन्द्र यादव जी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भा०ज०पा० गोरखपुर रहेंगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश गाँधी (प्रदेश अध्यक्ष) करेंगें।
श्री गांधी ने कहा कि कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जायेगा। साथ ही साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार से मांग भी किया जायेगा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रान्तीय, मण्डल, जिला के पदाधिकारी के साथ-साथ गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगें।
Comments
Post a Comment