लापता बुजुर्ग दो दिनों से घर नही पहुंचे

पुलिस को दी तहरीर
गड़वार (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति 24 फरवरी की सुबह दस बजे के करीब खेत में जाने के लिए घर से निकले, लेकिन तीन दिन बाद शुक्रवार तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजन इसकी सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। 

लापता हुए बुजुर्ग के बेटे पंकज कुमार ने गुरुवार को अपने पिता वशिष्ठ गुप्ता की तलाश के लिए पुलिस को तहरीर दी। वह बताया है कि उसके पिता जो रोज की भांति मंगलवार को भी खेत देखने के लिए गए थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हितेश कुमार ने कहा कि मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा