अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अनुसंधान एवं आरोग्य केंद्र द्वारा हुआ कार्यक्रम
बलिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अनुसंधान एवं आरोग्य केंद्र, महादेव, चितबड़ागांव (बलिया) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर चितबड़ागांव स्थित प्रसिद्ध रामशाला परिसर में एक प्रेरणादायी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के संरक्षक माननीय अजय जी (क्षेत्रीय संगठन, स्वदेशी जागरण मंच) एवं लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय वंश नारायण राय जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आदरणीय नारद राय जी, चितबड़ागांव के पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह जी, श्री दारा सिंह जी, केंद्र प्रभारी श्री मोतीचंद गुप्ता जी, श्री संपन्न राय जी, श्री बृजभान सिंह जी, श्री शशिकांत तिवारी जी सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 300 से अधिक योग प्रेमियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र सचिव श्री राजू सिंह जी द्वारा किया गया। योगाभ्यास का संचालन श्री दिव्यांशु उपाध्याय जी एवं श्री राजकुमार चौरसिया जी द्वारा कराया गया, जबकि दीप प्रज्ज्वलन मंत्रोच्चार श्री धीरेंद्र तिवारी जी द्वारा संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर चितबड़ागांव पंचायत एवं आसपास के विभिन्न गांवों से लगभग 300 योग प्रेमियों ने भाग लिया। योग सत्र में खड़े होकर किए जाने वाले आसन, बैठकर किए जाने वाले आसन, प्राणायाम, कपालभाति तथा ध्यान आदि का अभ्यास कराया गया। केंद्र प्रभारी श्री मोतीचंद गुप्ता जी ने योग के नियमों एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में केंद्र के संरक्षक आदरणीय वंश नारायण राय जी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए योग के संदेश को आज संपूर्ण विश्व ने अपनाया है। इससे प्रेरणा लेकर हम सभी को स्वस्थ भारत एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा