गायत्री शक्तिपीठ पर योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री परिजनों ने किया योगाभ्यास
बलिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून दिन रविवार को प्रातः प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गायत्री शक्तिपीठ बलिया के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे के निर्देशन ने उपस्थित गायत्री परिजनों को योगाभ्यास किया। इस मौके पर योग के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। श्री चौबे ने बताया कि योग आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ हमारे शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक पुरुषार्थ को जागृत करने का विशेष केंद्र बिंदु है।
योग क्रियाओं के प्रशिक्षण से शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। इस मौके पर काफी संख्या में गायत्री परिजनो ने योग कार्यकम में सहभागिता निभाई।
Comments
Post a Comment