विद्यार्थियों ने पुस्तक से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभवों को किया साझा
क्षेत्रीय केंद्र द्वारा पुस्तक पढ़ना एवं रिव्यू रिपोर्ट कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलिया। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के कुलपति प्रो० सत्यकाम के संक्षरण में क्षेत्रीय केन्द्र, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय मे अवस्थित बलिया द्वारा "पुस्तक पढ़ना एवं रिव्यू रिपोर्ट" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करना तथा साहित्यिक एवं बौद्धिक चिंतन को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अध्ययन कर उनकी समीक्षा प्रस्तुत की। प्रतिभागियों ने पुस्तकों की विषयवस्तु, लेखन शैली, सामाजिक प्रासंगिकता तथा प्राप्त शिक्षाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी प्रतिभाग किए हुए विद्यार्थियों को समीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने पुस्तक से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभवों को साझा किया। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ० प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं और नियमित पठन से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त साहित्य, जीवनी, इतिहास तथा प्रेरणादायक पुस्तकों के अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट रिव्यू रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को क्षेत्रीय समन्वयक, डॉ० प्रेम प्रकाश कुशवाहा, डॉ० रंजना मल्ल विभागाध्यक्ष , गृहविज्ञान विभाग, डॉ० प्रियंका सिंह, कुलानुशासक जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में आयोजक द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment