अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ पर होगा योग कार्यक्रम
21 जून दिन रविवार को सुबह 7 बजे से होगा आयोजन
बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 दिन रविवार प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक स्थान गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया पर योग दिवस के उपलक्ष में योग कार्यक्रम निर्धारित है।
उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ बलिया के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि योग आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ हमारे शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक पुरुषार्थ को जागृत करने का विशेष केंद्र बिंदु है। योग क्रियाओं के प्रशिक्षण से शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने हेतु उपयुक्त कार्यक्रम में सभी संबंधित जन समय से पहुंचने का कृपा करें।
Comments
Post a Comment