पौराणिक श्री नाथ बाबा मंदिर का शैक्षणिक प्रवास

विद्यार्थियों ने मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व की प्राप्त की जानकारी
बलिया। उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज मे कुलपति प्रो सत्यकाम के संरक्षण में क्षेत्रीय केन्द्र, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय मे अवस्थित द्वारा विद्यार्थियों के लिए पौराणिक श्री नाथ बाबा मंदिर का शैक्षणिक प्रवास आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।

प्रवास के दौरान विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया तथा वहां की प्राचीन स्थापत्य कला, धार्मिक परंपराओं एवं स्थानीय लोक आस्थाओं का अध्ययन किया। मंदिर के पुजारियों एवं स्थानीय जानकारों ने विद्यार्थियों को मंदिर के इतिहास, उससे जुड़ी पौराणिक कथाओं तथा क्षेत्रीय संस्कृति में उसके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

क्षेत्रीय समन्वयक डॉ० प्रेम प्रकाश कुशवाहा  ने कहा कि शैक्षणिक प्रवास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों ने भी इस प्रवास को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

 प्रवास के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश भी दिया। अंत में सभी ने मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा