हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना
रेवती (बलिया)। नगर पंचायत रेवती स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांसडीह विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत पाठक उपस्थित रहे। उन्होंने राहुल गांधी के संघर्ष, जनहित के मुद्दों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेवती के अध्यक्ष बिरेश तिवारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक तिवारी, गामा सिंह, विरेंद्र कुँवर, अवधेश पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, विनीत तिवारी, किनू मियां, धूरी राय, पिंटू ठाकुर, संदीप पासवान, राजकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा