हेलो सोलर शॉप ने 80+ घरों का बिजली बिल किया जीरो

पीएम सूर्य घर योजना पहुंचाएंगे हर घर
बलिया। शहर के माल गोदाम रोड, साई बाबा मंदिर के पास स्थित 'हेलो सोलर शॉप' ने अब तक 80 से अधिक घरों में सोलर पैनल लगाकर उनका बिजली बिल शून्य कर दिया है। शॉप के प्रोपराइटर जितेंद्र कश्यप यू.टी.एल सोलर के ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर हैं।

मीडिया से बातचीत में जितेन्द कश्यप ने बताया कि उनका सपना है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का लाभ हर घर तक पहुंचे, जिससे लोगों को निशुल्क बिजली मिल सके। उन्होंने कहा, "सरकार भी सोलर लगवाने को लेकर काफी पहल कर रही है और मेरा भी यही प्रयास है कि हर घर तक सोलर पहुंचे। इसी उद्देश्य के साथ हमने अपनी शॉप का शुभारंभ किया है।"

पीएम सूर्य घर योजना के तहत ग्राहकों को सोलर लगवाने पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है, जिससे लागत काफी कम हो जाती है। एक बार सोलर लगने के बाद बिजली बिल की टेंशन खत्म हो जाती है।

जितेन्द कश्यप ने बताया कि उनकी शॉप माल गोदाम रोड, साई बाबा मंदिर के पास स्थित है। सोलर लगवाने या योजना की जानकारी के लिए उनसे मोबाइल नंबर 8447649004 या 9235400423 पर संपर्क किया जा सकता है।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा