मना कुमारी उदिशा गुप्ता 'श्रेया' का जन्मदिन
यूथ क्लब/बाल मण्डली के विस्तार हेतु वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के गठन का हुआ प्रस्ताव।
बलिया। नगर बलिया के श्री राम बिहार कॉलोनी स्थित डॉ सन्तोष प्रसाद गुप्त के आवास (C/O मिश्रा कुंज, श्रीमती सुमन मिश्रा पत्नी श्री अरविन्द मिश्र) पर जे०एस०एस० कॉलेज, ग्रेटर नोयडा की बी०टेक० की छात्रा कुमारी उदीसा गुप्ता (श्रेया गुप्ता) का जन्मदिन 14 जून दिन रविवार को मनाया गया तथा बधाई दी गई।
उक्त अवसर पर उपस्थितजनो द्वारा वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ (सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन, बलिया) के गठन का प्रस्ताव तथा समर्थन किया गया साथ ही शासन तथा प्रशासन के विविध प्रपत्रों तथा दस्तावेजों का अवलोकन भी किया गया जो इस प्रकार है, जैसे- "पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाये अर्थात केन्द्र सरकार में सन् 2004 के बाद नियुक्त कार्मिको जैसे कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारीगण इत्यादि तथा राज्य सरकारों में सन् 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारीगण इत्यादि को पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल किया जाये। नई पेंशन योजना रद्द किया जाये। यू०पी० एस० रद्द किया जाये। 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस को रास्ट्रीय मान्यता प्रदान किया जाये अर्थात सार्वजनिक तथा एकेडमिक अवकाश घोषित किया जाये। शोध छात्रों को रिसर्च स्कॉलरशिप रु0-25000/- (रुपया पच्चीस हजार) प्रति माह प्रदान किया जाये। आधार कार्ड की बाध्यता व अनिवार्यता समाप्त किया जाये। कार्मिको का स्थायीकरण किया जाये। मुरली मनोहर के नाम पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाय इत्यादि।" उक्त अवसर पर यूथ क्लब तथा बाल मंडली के विस्तार का भी प्रस्ताव तथा समर्थन किया गया।
उक्त अवसर पर समाजसेवी घुराराम, अजय कुमार गुप्ता, प्रो० सन्तोष प्रसाद गुप्त, डॉ० विरेन्द्र कुमार शर्मा, कुमारी उदीसा गुप्ता, कुमारी अक्षिता गुप्ता, श्रीरामजी ठाकुर (वरिष्ठ अधिवक्ता), समाजसेवी बब्बन यादव, डॉ० सुशील कुमार श्रीवास्तव, डॉ० प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, विशाल साहू, रुद्रांश गुप्त, श्रीमती मधुमालिनी साहू, श्रीमती राधिका देवी, विनय पाण्डेय, इत्यादी उपस्थित है। अंत में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (A.I.F.U. C.T.O.) के आजीवन सदस्य संरक्षक तथा टी० डी० कॉलेज अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो० सन्तोष प्रसाद गुप्त ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment