समाज की बेहतरी के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयत्न करेगा जेएनसीयू: प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल

कुलपति ने ग्राम पंचायत ब्रह्माईन में विशिष्टजनों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर किया विचार विमर्श
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने ग्राम पंचायत ब्रह्माईन के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान सहित पंचायत के समस्त सदस्यों एवं विशिष्टजनों के साथ बैठक की। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय ने जनपद के 10 गाँव गोद ले रखे हैं, जिनमें ब्रह्माईन भी सम्मिलित है।विवि के समाज कार्य विभाग द्वारा इन गोद लिए हुए गाँवों में बाल विवाह उन्मूलन, दहेज उन्मूलन, नशामुक्ति, एड्स जागरूकता आदि सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम निरंतर चलाए जाते हैं। 

इसके अलावे प्रत्येक गोद लिए गाँव में लोक कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए भी कार्यक्रम चलाए जाते हैं। कुलपति ने इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए ब्रह्माईन ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यों तथा अन्य वरिष्ठजनों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय के सामाजिक उत्तरदायित्व की चर्चा की। कहा कि जेएनसीयू समाज की बेहतरी के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयत्न करेगा। विवि के विद्यार्थी, संकाय सदस्य निरंतर ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए गाँव में जरूरी जागरूकता अभियान चलाते रहेंगे।

 ग्राम पंचायत के समस्त सदस्यों ने कुलपति के स्नेहशील व्यवहार के लिए सम्मान और धन्यवाद प्रस्तुत किया। इस बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. छबि लाल, डॉ. प्रवीण नाथ यादव, डॉ. लाल विजय सिंह, डॉ. विनीत कुमार सिंह तथा समाज कार्य विभाग के विद्यार्थी निशांत और अविनाश पाण्डेय ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कार्यक्रम के विषय में उपस्थित समस्त सदस्यों के साथ चर्चा की।

 इस बैठक में ग्राम पंचायत के मुरलीधर यादव ग्राम प्रधान ब्रह्माईन, मारकण्डेय यादव, अजय शंकर यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रामायण, बृजलाल, हरेराम, चन्दन, सुनील, संजय, सनोज आदि ग्रामीण शामिल हुए।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा