म्यूजिक प्लानेट अकादमी ने पवन तिवारी को किया सम्मानित
भारत- नेपाल हिंदी सेवी सम्मान से नेपाल में किया गया था सम्मानित
बलिया। शहर के कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में संगीत प्रशिक्षण संस्था म्यूजिक प्लानेट अकादमी बलिया के सचिव डॉ अरविंद कुमार उपाध्याय की ओर से नाद प्रवाह के बैनर तले समय कैंप कार्यक्रम के दौरान मां शारदे की दीप प्रज्वलन के पश्चात मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ कवि पवन तिवारी को संगीत एवं साहित्य प्रेमियों ने पुष्पाहार एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
बता दें कि श्री तिवारी को पिछले दिनों भारत- नेपाल हिंदी सेवी सम्मान से नेपाल में सम्मानित किया गया था। इस खबर से जनपद के साहित्यकारों व कवियों में हर्ष की लहर है। अपने संबोधन में श्री तिवारी ने कहा कि पड़ोसी देशों में हिंदी के प्रति अगाध प्रेम है और उनमें से अधिकांश सीखने को आतुर हैं। इतनी मधुर भाषा यह है। नेपाल में पांच दिवसीय चले उस कार्यक्रम में लोगों का अपार स्नेह व सम्मान मिला।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक डॉ अरविंद उपाध्याय, डॉ नवचंद्र तिवारी, डॉ कादम्बिनी सिंह, शशि लता पांडेय, डॉ फतेहचंद बेचैन, सुशील पाल, मदन मोहन उपाध्याय, राज्यपाल द्वारा मनोनीत नगर पालिका परिषद बलिया के वार्ड नंबर 13 के सभासद हृदय नारायण गुप्त आदि उपस्थित थे।कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ शशी प्रेमदेव आदि रचनाकारों ने भी श्री तिवारी को बधाई संदेश में शुभकामनाएं प्रेषित की।
Comments
Post a Comment