बीएड प्रवेश परीक्षा का कुलपति ने किया पर्यवेक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का रविवार को संपन्न
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का पर्यवेक्षण किया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का रविवार को आयोजन किया गया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय को बलिया जनपद का नोडल परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। बलिया जनपद के 32 परीक्षा केंद्रों की परीक्षा कुलपति प्रो. शुक्ल के संरक्षण में नोडल अधिकारी एसएल पाल, नोडल कोआर्डीनेटर प्रो. बीएन पाण्डेय एवं जिला कोआर्डीनेटर प्रो. अशोक कुमार सिंह द्वारा पूरी परीक्षा के शुचितापूर्ण संचालन का दायित्व सकुशल निभाया गया।
 कुलपति ने स्वयं विश्वविद्यालय परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया और हजारी प्रसाद द्विवेदी अकादमिक भवन में  हो रहीं परीक्षा का निरीक्षण किया, सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की और केन्द्र व्यवस्थापक को दिशा-निर्देश दिया। जनपद में 13900 परीक्षार्थी थे, जिनमें विवि परिसर में कुल 300 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया था। जिसमें 273 अभ्यर्थी दोनों पाली में उपस्थित रहे। 

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. प्रियंका सिंह, सहायक केंद्र व्यवस्थापक डॉ. शशि भूषण और मुख्य कक्ष निरीक्षक डॉ. छबिलाल और डॉ. गुंजन की देखरेख में परीक्षा सकुशल संपन्न कराया गयाl परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा