कैंसर के मरीज को किया अपना 126 वां रक्तदान
रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी के चार्टर अध्यक्ष है राजेश कुमार गुप्ता
वाराणसी। रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स के चार्टर अध्यक्ष एवं काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब समिति के संस्थापक सचिव कोटवा कपिलधारा निवासी राजेश कुमार गुप्ता सेंचुरियन को जब बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल की सदस्या से इस बात का पता चला कि उनके एक रिश्तेदार को 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता है तो राजेश गुप्ता ने अपना डोनेशन किया।
दिलचस्प पहलू यह है कि उनका एक ही प्रोसिजर में 2 डोनेशन हुआ। उन्होंने सिंगल डोनर प्लेटलेट्स और ब्लड दोनों का दान एक ही समय में किया। यह प्रोसिजर होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की प्रभारी डॉक्टर वसुंधरा ने के देख रेख में हुआ। राजेश गुप्ता ने अपील किया है कि रक्तदान के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।
Comments
Post a Comment