बलिया में सोलर को लेकर वर्ल्डविन इलेक्ट्रॉनिक्स की अनोखी पहल

1 से 20 किलोवाट तक लगवा सकेंगे सोलर पैनल
बलिया। शहर के माल गोदाम रोड स्थित वर्ल्डविन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सोलर सॉल्यूशन ने जिले में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अनोखी पहल शुरू की है।

प्रोपराइटर सुरेश चौरसिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस साल भीषण गर्मी को देखते हुए और सरकार द्वारा सोलर को लेकर फैलाई जा रही जागरूकता के मद्देनजर लोगों को सोलर पैनल लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोलर लगवाने से बिजली की काफी बचत होती है और बजट पर भी भार कम पड़ता है। सरकार भी सोलर पैनल लगवाने के लिए कई योजनाएं और प्रचार-प्रसार कर रही है। 

सुरेश चौरसिया ने बताया कि उनके यहां 1 किलोवाट से लेकर 20 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाए जाते हैं। दुकान, मकान, ऑफिस या अन्य किसी भी जगह पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा उपलब्ध है। बलिया के किसी भी कोने से ग्राहक संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि एक बार उनके शॉप पर आकर सेवा का मौका अवश्य दें।

स्थान: वर्ल्डविन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सोलर सॉल्यूशन, माल गोदाम रोड, बलिया
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा