बैंक के सामने से बाईक की चोरी

मास्टर चाबी लगाकर बाईक को ले गए चोर उचक्के
दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के छोटका दुबहर निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र राजनाथ सिंह की सुपर स्प्लेंडर बाइक शुक्रवार की दोपहर बलिया यूनियन बैंक के सामने से गायब हो गई ।

 ज्ञात हो कि छोटका दुबहर निवासी उपेंद्र सिंह अपने किसी काम से यूनियन बैंक बलिया गए थे। जहां उन्होंने बाहर बाइक खड़ी कर बैंक में काम कराने चले गए जब बैंक का काम निपटा कर वह बाहर आए तो उनकी सुपर स्प्लेंडर बाइक यूपी 60 ए पी 4762 गायब थी । उन्होंने तुरंत 112 नंबर पुलिस को फोन किया मौके पर पहुंची 112  नंबर की पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी टीवी कैमरे को खांखला तो चोर उचक्के मास्टर चाबी लगाकर गाड़ी को ले जा रहे थे।
  
 उन्होंने तत्काल कोतवाली जाकर इसकी सूचना पुलिस को दी उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई कि मेरी बाइक की पता लगाने की कृपा करें। क्योंकि यही मेरे पास कही आने जाने का साधन था।
रिपोर्ट: रणजीत सिंह

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा