भव्य सांस्कृतिक एवं भक्ति संध्या “तेरा मैं” का हुआ आयोजन
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव पर कार्यक्रम संपन्न
बलिया। विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं मानवीय मूल्यों के प्रेरणास्रोत गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव को लेकर बलिया में उत्साह, भक्ति और सेवा का विशेष वातावरण द आर्ट ऑफ लिविंग, बलिया चैप्टर द्वारा 13 मई 2026 दिन बुधवार को आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक एवं भक्ति संध्या “तेरा मैं” का आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक समीर जी अपनी मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। इनके सहयोग मे पुष्पांजलि, राजेश जी, अनुज सरावगी और निलेश रहे। इस वर्ष आर्ट ऑफ़ लिविंग ने प्रत्येक जिले मे तीन वर्गो मे ऐसे लोंगो को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया था जो सामाजिक क्षेत्र, खेल, और समाज को विशिष्ट योगदान दे रहे थे पर उनका नाम बहुत उजागर नहीं था।
सामाजिक क्षेत्र, खेल, और समाज को विशिष्ट योगदान दे रहे युवा हुए सम्मानित
इसके लिए देश भर से प्रत्येक जिले से ऑनलॉइन नॉमिनेशन आमंत्रित किए गये थे। बलिया से 47 नॉमिनेशन आये थे जिसके लिए विशिष्ट पैनल ने चुनाव किया। बलिया मे आयुष गुप्ता को यूथ लीडरशिप केटेगरी मे, सुनील कुमार जायसवाल को ब्लड डोनेशन के कार्यक्रम मे उल्लेखनीय कार्य के लिए तथा अदिति सिंह को स्पोर्ट्स एक्सीलेंस केटेगरी मे पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन मे प्रमुख भूमिका डॉ श्रीमती अमिता सिंह, एपेक्स मेंबर ईश्वरन श्री, श्री किट्टू जी, राजेश कुमार जी, संतोष जी टाटा, रतन जी, निधेश, परमेश्वरन जी, गामा सिंह, संजय पाण्डेय जी कि रही। इस विशेष उत्सव में हजारों लोग ध्यान, भजन, सेवा और आनंद के साथ सहभागिता किया।
Comments
Post a Comment