सचल दल ने पकड़े 10 नकलची
जेएनसीयू की चल रही सम सेमेस्टर परीक्षा
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सम सेमेस्टर परीक्षा की निगरानी कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता और कुलसचिव / परीक्षा नियंत्रक एस. एल. पाल द्वारा की जा रही है। आज परिसर में एमएससी एग्रोनामी, होर्टिकल्चर, प्राचीन इतिहास बीए एलएलबी, गृह विज्ञान, बीएससी एग्रीकल्चर की परीक्षाएं संपन्न हुई।
सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए केंद्राध्यक्ष डॉ पुष्पा मिश्रा, सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ छबिलाल, डॉ दिलीप मद्धेशिया, डॉ प्रमोद शंकर पांडेय, डॉ प्रेमभूषण की भूमिका रही। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाये रखने के लिए पोक्टोरियल टीम डॉक्टर प्रियंका सिंह, डॉ अनुराधा राय, डॉ विजय शंकर पांडेय ने विशेष ध्यान रखा l विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं को नकल विहीन, शुचितापूर्ण संपन्न कराने हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रो. सानंद सिंह के कुशल नेतृत्व में सचल दस्ता की दो टीम गठित की गई है।
दिनांक 12/05/2026, एवं दिनांक 13/05/2026दिन बुधवर को विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दस्ता की दोनों टीम के द्वारा, राजनीति विज्ञान, बी.एड. और जंतु विज्ञान की परीक्षा के तीनों पालियों के दौरान, विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डॉ प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में सचल दल टीम 02 ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण करने के साथ परीक्षार्थियों के प्रवेश- पत्र, परिचय-पत्र इत्यादि की जांच की एवं सख्त निर्देश दिया और नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्धता जताई।इस दस्ते ने विभिन्न केंद्रों पर पहुँचकर महाविद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ वहाँ की तैयारियों को जांचा-परखा।
इस टीम ने दिनांक 12/05/26 को अमर नाथ मिश्र पी जी.कालेज दुबे छपरा, से 02 परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन के साथ, सुदृष्टि बाबा पी.जी. कॉलेज रानीगंज से 01 परीक्षार्थी को परीक्षा के दौरान नकल सामग्री का प्रयोग करते हुए एवं अवध बिहारी सिंह महाविद्यालय कर्मानपुर से एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। इस टीम के द्वारा दिनांक 13/05/26 को श्री नाथ बाबा महाविद्यालय इसारी सलेमपुर से एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ, देवेंद्र पी.जी. कॉलेज बेल्थरा रोड से 03 एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौधरी महाविद्यालय विशुनूपुर बलेसर से दो परीक्षार्थीयों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा।
इस टीम में डॉ स्मिता, डॉ शैलेश एवं डॉ आकाश मौर्या टीम सदस्य के रूम में शामिल रहें। इसके साथ ही सचल दस्ता टीम 01 में डॉ दुर्गा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डॉ सौम्या तिवारी एवं डॉ संजीव के द्वारा भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment