आयुष्मान योजना गरीबों के लिए वरदान: डॉ. पी.के. सिंह
सरकार के प्रति जताया आभार
बलिया। नगर के रामपुर महावल मंसा बाबा के पास स्थित मां चैरिटेबल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. पी.के. सिंह ने आयुष्मान भारत योजना को गरीबों के लिए वरदान बताया।
डॉ. सिंह ने कहा, "आयुष्मान योजना से गरीब परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। पहले पैसे के अभाव में लोग गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते थे, लेकिन अब इस योजना से हजारों जिंदगियां बच रही हैं।"
उन्होंने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि "यह गरीबों के लिए बहुत अच्छी पहल है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी बड़े अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। हमारा अस्पताल भी आयुष्मान कार्ड धारकों को समर्पित भाव से सेवा दे रहा है।"
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment