जेएनसीयू की चल रही सम सेमेस्टर परीक्षा में सचल दल ने सात नकलची पकड़ा

परीक्षा के तीनों पालियों के दौरान, विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं को नकल विहीन, शुचितापूर्ण संपन्न कराने हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रो. सानंद सिंह के कुशल नेतृत्व में सचल दस्ता की दो टीम गठित की गई है। आज दिनांक 06/05/2026, दिन बुधवार को विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दस्ता की दोनों टीम के द्वारा, परीक्षा के तीनों पालियों के दौरान, विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। 

डॉ प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में सचल दल टीम 02 ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण करने के साथ  परीक्षार्थियों के प्रवेश- पत्र, परिचय- पत्र इत्यादि की जांच की एवं सख्त निर्देश दिया और नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए दृढ़ता जताई। इस दस्ते ने विभिन्न केंद्रों पर पहुँचकर महाविद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ वहाँ की तैयारियों को जांचा-परखा। इस टीम ने सतीश चंद्र कालेज, बलिया से चार एवं स्वामीनाथ महाविद्याल शहरपालिया से परीक्षार्थी को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए पकड़ा एवं विधिसम्मत कार्यवाही की। इस टीम में डॉ स्मिता, डॉ शैलेश एवं डॉ आकाश मौर्या  टीम सदस्य के रूम में शामिल रहें। 

 इसके साथ ही सचल दस्ता टीम 01 में डॉ दुर्गा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डॉ सौम्या तिवारी एवं डॉ संजीव के द्वारा हीरानन्द पी. जी. कॉलेज नारायणपुर रसड़ा में दो परीक्षार्थीयों को नकल सामग्री का प्रयोग करते हुए पाया गया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा