"जलवायु" पत्रिका के ग्लेशियर विशेषांक का हुआ विमोचन

समारोह में डॉ. गणेश कुमार पाठक को अंगबस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह से किया गया सम्मानित
बलिया। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग, झारखण्ड के भूगोल विभाग द्वारा आयोजित "बिहार एवं झारखण्ड ज्योग्राफिकल एसोसिएशन"  के 26वें अधिवेशन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी में "जलवायु" पत्रिका के ग्लेशियर विशेषांक का विमोचन मंच पर आसीन अतिथियों द्वारा किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी बोधगया, बिहार के कुलपति प्रो० के० एन० सिंह, काशी विद्यापीठ, वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पी० नाग, विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति ब्रज भूषण शर्मा, प्रो० एस० एन० पाण्डेय, प्रो० गणेश कुमार पाठक, प्रो० राणा प्रताप, डाॅ० अखिलेश्वर कुमार द्विवेदी, डाॅ० अनिल कुमार तिवारी, डाॅ० टिकैत मांझी, डाॅं० अजय तिवारी,डाॅ० रामकुमार तिवारी सहित सभी अतिथियों के कर कमलों द्वारा विमोचन किया गया। 

सभी अतिथियों एवं दर्शक दीर्घा में उपस्थित विद्वानों द्वारा जलवायु पत्रिका की भूरि - भूरि प्रशंसा की गयी। जलवायु पत्रिका का विमोचन पत्रिका के सलाहकार सम्पादक प्रो०(डाॅ०) गणेश कुमार पाठक की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।  इस अवसर पर प्रो० पाठक को अंगबस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा