सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल का भव्य उद्घाटन

परिवहन मंत्री के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह ने फीता काट किया Citykart का शुभारंभ
बलिया। सतनी सराय स्थित कदम चौराहा के समीप सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल का भव्य उद्घाटन परिवहन मंत्री के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में धर्मेंद्र सिंह ने कहा, "यह जनपद के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि Citykart बलिया के लोगों के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया कर रहा है। आने वाला समय बलिया के लिए काफी अच्छा होगा क्योंकि अब एक ही जगह सारे सामान उपलब्ध मिलेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि Citykart के खुलने से जिलेवासियों को कपड़े, घरेलू सामान और फैशन की शॉपिंग के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

इस दौरान Citykart Management से क्लस्टर मैनेजर अखिलेश चौहान, NSO मैनेजर दिवाकर कुमार समेत शहर के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा