शिक्षा उन्नयन गोष्ठी व राजेश कुमार गुप्ता का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह आयोजित
प्राथमिक शिक्षक संघ नगर क्षेत्र द्वारा हुआ आयोजन
बलिया। प्राथमिक शिक्षक संघ नगर क्षेत्र, बलिया द्वारा शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता भावुक होते हुए बोले, "मुझे आज विदाई नहीं बल्कि भाइयों का प्यार और स्नेह मिल रहा है। यह जिंदगी भर याद रहेगा। आज से मेरे जीवन का दूसरा पड़ाव शुरू हो रहा है।"
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार श्रीवास्तव सहित उपस्थित शिक्षकों ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजेश त्रिपाठी, अजय कुमार, लाल जी यादव, मोहम्मद वजैर, संतोष कुमार, संजीत कुमार, पुरुषोत्तम गुप्ता, संजय सिंह, विनय कुमार, आलोक दुबे सहित नगर क्षेत्र के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
गोष्ठी में शिक्षा के उन्नयन पर भी चर्चा हुई और बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का संकल्प लिया गया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment