विश्वकर्मा महासभा की बैठक संपन्न

बैठक में एकजुटता एवं मंदिर संरक्षण पर दिया गया जोर
सहतवार (बलिया)। क्षेत्र के चैन राम बाबा के मठ प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर परिसर में विश्वकर्मा महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय शर्मा ने की।

अपने संबोधन में मार्कण्डेय शर्मा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “हम बटेंगे तो कटेंगे, इसलिए हमें एकजुट होकर समाज की लड़ाई लड़नी होगी, तभी विश्वकर्मा समाज का कल्याण संभव है।” बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जनपद में स्थित भगवान विश्वकर्मा जी के सभी मंदिरों के सुंदरीकरण एवं उनकी भूमि की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। जनसेवक संस्थान के माध्यम से जिन मंदिरों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, उनका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा, ताकि उनकी कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के लोगों तक पहुंचाई गई, जिससे जरूरतमंदों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी अश्वनी कुमार शर्मा ने कहा कि समाज के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय होने पर महासभा हर समय उनके साथ खड़ी रहेगी और समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगी।

कार्यक्रम में भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा (जिलाध्यक्ष वाराणसी) एवं विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा का भी उल्लेख किया गया, जो समाज की आवाज बनकर लगातार कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर अश्विनी शर्मा (प्रदेश सचिव), विशाल शर्मा (युवा जिलाध्यक्ष), उमाकांत विश्वकर्मा (मंडल मीडिया प्रभारी), अनिल शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), उमाशंकर शर्मा उर्फ मुखिया जी (विधानसभा अध्यक्ष, बांसडीह), धर्मेंद्र शर्मा, प्रधान प्रत्याशी धनंजय शर्मा, ललन शर्मा, राहुल शर्मा, प्रेमचंद शर्मा (जिला उपाध्यक्ष) एवं संतोष शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने विश्वकर्मा समाज की एकता पर बल देते हुए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा