छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियों के ठहराव में हुआ संशोधन

जौनपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य हेतु हो रहा प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य हेतु प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण पूर्व अधिसूचित निम्नलिखित गाड़ियों के ठहराव में निम्नवत संशोधन किया गया है। 

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि - छपरा से 09, 16 एवं 23 मई, 2026 को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा- औंड़िहार- जौनपुर-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना- मऊ- शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, डोभी, केराकत एवं जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा। 

- दिल्ली से 03, 10, 17 एवं 24 मई, 2026 को चलने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग शाहगंज- जौनपुर-औंड़िहार-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज- मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर, केराकत, डोभी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी एवं यूसुफपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा। 

- सूरत से 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24 एवं 25 मई, 2026 को चलने वाली 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-विन्ध्याचल-वाराणसी जं.- जौनपुर-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर संेट्रल -प्रयागराज जं-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट-शाहगंज रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, विन्ध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, काशी, वाराणसी एवं जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।

- थावे से 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26 एवं 27 मई, 2026 को चलने वाली 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-वाराणसी जं.-विन्ध्याचल-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-अयोध्या कैंट-सुलतानपुर-प्रयागराज जं-कानपुर सेन्ट्रल रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर, वाराणसी जं., काशी, चुनार, मिर्जापुर, विन्ध्याचल, प्रयागराज छिवकी, शंकरगढ़ एवं मानिकपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा