बंगाल की प्रचंड जीत पर बलिया में जश्न
भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
बलिया। पश्चिम बंगाल में मिली प्रचंड जीत को लेकर जनपद बलिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर विधानसभा के विधायक एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के संपर्क कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व की सफलता करार दिया। मंत्री दयाशंकर सिंह के छोटे भाई एवं प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी के विकास कार्यों की जीत है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी तरह एकजुट होकर आगे भी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिले के कई प्रमुख कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक इस जीत का जश्न मनाया।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment