‎‎भाजपा का उद्देश्य जनता की भलाई नहीं केवल सत्ता: मुकेश सहनी

कहा:संजय निषाद की राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है भाजपा
‎बलिया। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को बलिया में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 सालों से वे यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई के कारण ही भाजपा ने बिहार के हमारे विधायकों को खरीद लिया। 

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि संजय निषाद हो या मुकेश सहनी हों अपने दम पर कोई नेता नहीं बना है बल्कि निषाद समाज के लोगों का समर्थन से नेता बने हैं। ‎उन्होंने बताया कि 2016 में मैं पहली बार आया था। इसके बाद 2021 में मजबूती से यूपी आया। इसके बाद संजय निषाद भाजपा के साथ चले गए। उनके लिए परिवार जरूरी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा संजय निषाद को राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है। 2027 में जो चुनाव होने वाला है उसमें वे ट्रैक से बाहर चले गए हैं।
मुकेश सहनी ने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी यूपी में पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। आगामी चुनाव में हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने साफ लहजे में संजय निषाद को बड़ा भाई बताते हुए नसीहत देते हुए कहा कि वे समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लडे।
‎उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी 25 जुलाई से 101 दिन की यात्रा शुरू होगी और लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने संजय निषाद को चुनौती देते हुए कहा कि छह महीने के अंदर वे भाजपा से निषाद के लिए आरक्षण दिलाये और नहीं तो भाजपा को छोड़ दें और इंडिया गठबन्धन आये। उन्होंने कहा कि वे ही हमारा भी नेतृत्व करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा करते हुए कहा कि जितनी भी सीटें हमारे हिस्से आएगी उसमे 90 प्रतिशत निषाद समाज के लोगों को टिकट दूंगा।

 मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा के लिए जनता की भलाई नहीं केवल सत्ता पाना ही उसकी मंजिल है। उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा राम बिंद, राजाराम बिंद,कमलेश वर्मा,श्रीकांत चौधरी,सोनू गौतम, सियाराम बिंद, अजय साहनी, रवीन्द्र निषाद आदि सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा