श्रमिक अधिकार जन जागरण मार्च निकाल श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर रसड़ा में मजदूरों ने निकाला जुलूस
रसड़ा (बलिया)। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को रसड़ा में इंकलाबी मजदूर केंद्र व क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के श्रमिकों ने रसड़ा नगर के भगत सिंह तिराहा से श्रमिक अधिकार जन जागरण मार्च निकालकर श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इंकलाबी मजदूर केंद्र के सचिव दूधनाथ तथा क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के सचिव डा. सत्य नारायण के नेतृत्व में निकली श्रमिक जागरूकता रैली रसड़ा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्यारेलाल चौराहा पहुंचकर एक सभा की गई। इस दरम्यान वक्ताओं ने कहा कि आज भाजपा सरकार मजदूरों को पंगु बनाने का कार्य कर रही है और अनावश्यक रूप से श्रमिक विरोधी कानून लाकर श्रमिकों को गुलाम बनने पर तुली हुई है जिसे श्रमिक अब पूरी तरह जान चुका है।
इस मौके पर मुनीब यादव, विध्यांचल, कुंती देवी, ज्ञानदेव सिंह, लाली तिवारी, मनीष दूबे, शिवशंकर, इंदू, प्रमिला, सीमा आदि काफी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी
Comments
Post a Comment