मजदूर दिवस पर श्रमिक भाइयों को अंगवस्त्र पहना किया सम्मानित

मजदूरों से केक कटा सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में मना मजदूर दिवस
बलिया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में एक मई दिन शुक्रवार को मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के योगदान को सराहा गया और उन्हें राष्ट्र के विकास का "असली शिल्पकार" बताया। 

इस मौके पर सागर सिंह राहुल ने दर्जनों मजदूर भाइयों को अंगवस्त्र पहना सम्मानित कर उनके हाथो से केक काट मजदूर एकता जिंदाबाद भारत माता की जय का नारा लगाया गया। इस अवसर पर राहुल कुमार मझिल, राज प्रकाश, सुमित गुप्ता पंकज वर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, गोपाल जी गोंड, गौरव श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार आदि लोगों उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा