फेफना व चितबड़ागांव रेलवे स्टेशनों का मंडल रेल प्रबंधक ने किया गहन निरीक्षण

मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ वाराणसी सिटी- फेफना रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण 
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन ने 01 मई दिन शुक्रवार को मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ वाराणसी सिटी- फेफना रेल खण्ड तथा फेफना व चितबड़ागांव रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया। 

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन मंडल के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ वाराणसी सिटी- फेफना रेलखण्ड के विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए अपराह्न फेफना रेलवे स्टेशन पहुँचे। उन्होंने फेफना रेलवे स्टेशन के  सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्मों, पैदल उपरिगामी पुल, पार्सल कार्यालय, यात्री प्रतिक्षालय, टिकट काउंटरों, वाटर बूथ एवं यात्री सुख-सुविधाओं का निरीक्षण किया और  सभी प्लेटफार्मों पर पर्याप्त यात्री शेड, पंखे और वॉटर कूलर लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने फेफना रेलवे स्टेशन पर चल रहे यात्री सुविधा विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति  समीक्षा की। 

 यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करने के पश्चात फेफना रेलवे स्टेशन पर परिचलनिक व्यवस्था, स्टेशन पैनल, रिले रूम, आई पी एस रूम, अग्निशमन यंत्रो, संरक्षा उपकरणों, सेफ्टी लॉक्स, पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग रजिस्टर, केबल मैगरिंग रजिस्टर तथा अनुरक्षण व विफलता रजिस्टरों का गहन  निरीक्षण किया और संबंधित को संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का दिशा निर्देश दिया। इस दौरान फेफना यार्ड में पॉइंट्स सं  202 A & 204 B का पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग निरीक्षण किया और  गेज परीक्षण, स्विच रेलों की प्रापर हाऊसिंग तथा फेल सेफ प्रणाली का परीक्षण किया तथा सम्बंधित को अनुरक्षण सम्बंधित दिशा निर्देश दिया। 

इसी क्रम में फेफना स्टेशन निरीक्षण के पश्चात मॉल यातायात को बढ़ावा देने की कार्य योजना के अंतर्गत गुड्स शेड की क्षमता वृद्धि एवं गुड्स शेडों के आधुनिकीकरण के लिए चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा हेतु फेफना गुड्स शेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माल ढुलाई से जुड़ी व्यवस्थाओं, लोडिंग-अनलोडिंग ब्यौरा, साइडिंग की सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन का जायजा लिया तथा सम्बंधित को कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने फेफना गुड्स शेड की सुरक्षा पुख्ता करने, निर्बाध विद्युत सप्लाई व्यवस्था करने का निर्देश दिया। 

चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन ने चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने चितबड़ागांव स्टेशन पैनल, ब्लॉक इंस्टूमेंट, क्रैंक हैण्डिल, वीडर काउंटर, विफलता, ऑपरेशन कैंसिलेशन एवं  पोइंट्स एण्ड क्रॉसिंग रजिस्टर का निरीक्षण किया और स्टेशन अधीक्षक से स्टेशन पर परिचलनिक व्यवस्था का संज्ञान लिया। इसके उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुख सुविधाओं का संज्ञान लिया और यात्री सुविधाओं यथा यात्री शेड, बेंचेस, वाटर बूथ, प्लेटफॉर्म, शौचालय, पैदल उपरिगामी पुल, यात्रियों के लिए स्टेशन पर लगे पंखे और लाइट का  निरीक्षण किया। स्टेशन निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने चितबड़ागांव स्टेशन के सर्कुलेटिंग एवं प्लेटफार्मों पर व्यापक साफ-सफाई और रख रखाव के संबंध में निर्देश दिया।

 निरीक्षण के क्रम में चितबड़ागांव- करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के मध्य किमी संख्या 90/22 पर स्थित समपार संख्या 23-C का संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूम लॉक, हाइट गेज, संरक्षा उपकरण और सड़क की सरफेस की जांच की। इस क्रम में उन्होंने समपार पर कार्यरत रत गेट मैन श्री योगेन्द्र सिंह का सक्षमता प्रमाण पत्र,पी एम ई प्रमाण पत्र की जांच समेत संरक्षा ज्ञान परखा।

 इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्री विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री एम.रमेश कुमार, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय, मंडल विद्युत इंजीनियर श्री दीपक यादव, मंडल परिचालन प्रबंधक श्री रमेश पाण्डेय सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा